ग्वालियर गिर्द: कैंसर पहाडिया की झाड़ियों में नाबालिग लड़की का शव मिला, गले पर घोंटने के निशान, बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप
कैंसर पहाडिया क्षेत्र में सुबह एक 17 वर्षीय किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।ये लड़की किसी ईशान नाम के युवक के संपर्क में थी जो उसपर शादी के लिए दबाव बना रहा था। लड़की का गला कसा हुआ है, इससे लगता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है और लाश को छुपाने की गरज से उसे पहाडिया की झाडियों में फेंका गया है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे है।