कोरबा: सीतामणी चौक पर युवक पर 15 से अधिक बदमाशों ने किया हमला, बेरहमी से की पिटाई; वीडियो वायरल
Korba, Korba | May 27, 2026 शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामणी चौक में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 15 से अधिक बदमाशों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से मारपीट कर दी। आरोपियों ने युवक पर लात-घूंसों और डंडों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने बीच सड़क युवक को घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।