शामली: शामली के दभेड़ी खुर्द में 301 परिवारों को घर पर नल से स्वच्छ पेयजल की सुविधा
Shamli, Shamli | Nov 29, 2026 जल जीवन मिशन के तहत कैराना विकासखंड के ग्राम दभेड़ी खुर्द में 28 नवंबर 2026 को जलार्पण कार्यक्रम हुआ। अब 1902 आबादी वाले गांव के 301 परिवारों को घर पर नल से साफ पानी मिलेगा। ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।