उदाकिशुनगंज: मधेपुरा: एसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण, कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा
पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को मुरलीगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई और कानून-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के कार्य-व्यवहार व अनुशासन की भी जांच की गई। एसपी ने सभी को वरीय निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। साथ ही लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए।