भिंड नगर: 14 माह बाद भी पूर्व सैनिक की पत्नी की हत्या का सुराग नहीं, भड़के पूर्व सैनिकों ने किया एसपी कार्यालय का घेराव
भिंड देहात थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पूर्व सैनिक हरिदास दैपुरिया के घर हुई चोरी और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में 14 माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पूर्व सैनिकों में भारी आक्रोश है।इसी को लेकर सोमवार सुबह पूर्व सैनिकों नेSP कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और एसपी सूरज कुमार वर्मा से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग की है