सकलडीहा: सकलडीहा कस्बा के यूनियन बैंक के पास 18 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार
चंदौली जनपद की सकलडीहा पुलिस ने चेकिंग में 18 लीटर अवैध देशी शराब के साथ शिवकुमार जायसवाल (34) को यूनियन बैंक के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 90 पाउच शराब व बाइक बरामद हुई। आरोपी लाइसेंसी दुकानों से शराब लेकर महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, अभियान जारी है।