कासगंज: ABVP ने कासगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, कार्यकर्ता से अभद्रता पर पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
ABVP ने अमांपुर में एसआई अवधेश दुबे पर जिला एसएफडी संयोजक प्रशांत आर्य व अन्य विद्यार्थियों से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। परिषद का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कार्यकर्ताओं में रोष है। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि 7 जून तक न्याय न मिलने पर ब्रज प्रांत के 1000 से अधिक कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।