गोरखपुर: रेलवे बस स्टेशन पर जाम खत्म करने सड़क पर उतरे एआरएम महेश राय, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
गोरखपुर में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने एक सराहनीय पहल की है। लोगों को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो और यात्री समय से बसों में सवार हो सकें, इसी उद्देश्य के साथ एआरएम महेश राय अपनी पूरी टीम के साथ खुद सड़क पर उतर आए।अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त मेहनत का असर अब साफ तौर पर नजर आने लगा है। रेलवे बस स्टेशन, जहां पहले