देवेंद्रनगर: 25 टन नारियल सप्लाई के नाम पर ₹7.50 लाख की साइबर ठगी, पन्ना पुलिस ने दो आरोपियों को यूपी से दबोचा
पन्ना पुलिस से गुरुवार शाम 4 बजे प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "सेफ क्लिक-2026" अभियान के तहत देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में 25 टन नारियल सप्लाई के नाम पर ₹7.50 लाख की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से गिरफ्तार किया गया है।