रामगंजमण्डी: चेचट में रामनवमी पर्व को लेकर माली समाज की बैठक हुई आयोजित, तैयारियों की बनाई रूपरेखा व नई कमेटी का किया गया गठन
चेचट में रामनवमी पर्व को लेकर माली समाज की एक बैठक का आयोजन शनिवार शाम करीब 5:30 बजे किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान आगामी रामनवमी उत्सव की तैयारी की रूपरेखा व नई कमेटी का गठन किया गया। चौथमल सुमन ने बताया की रामनवमी पर्व को लेकर माली समाज अभी से तैयारियों में जुट गया है।