दमयंती नगर: शोभानगर में पेयजल संकट से परेशान लोगों का कलेक्ट्रेट कार्यालय में हल्ला बोल, सीएमओ मुर्दाबाद के नारे
दमोह के शोभानगर में पेयजल संकट से परेशान रहवासियों ने बुधवार शाम कलेक्ट्रेट और नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे लोगों ने सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ नारेबाजी की। रहवासियों ने बंद जल सप्लाई चालू करने और बिना पाइपलाइन वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने की मांग रखी। 15 दिनों में पाइपलाइन बिछाने का आश्वास दिया।