बहेड़ी: फाजलपुर गांव में चरी के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फाजलपुर गांव में चरी के खेत में आज संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया शव देखे जाने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया इसी बीच पुलिस को घटना की जानकारी दी गई वहीं सूचना मिलने पर आनन फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची मृतक की शिनाख्त बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भोज डांडी निवासी 48 वर्षीय हसन अली उर्फ गंठा के रूप में हुई है।