टीकमगढ़: रामनगर सेवड़ा: सूने आंगन में पसरा मातम, 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान दी
देहात थाना क्षेत्र के रामनगर सेवड़ा में बीती रात एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चंदन सिंह (40) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।