दुर्ग: भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने की पहल
भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल में कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए कई अभिनव कदम उठाए गए हैं। ‘सेफ-टी : चाय पे चर्चा’, परिवारों तक सुरक्षा संदेश पहुंचाना, और रोचक प्रतियोगिताओं के माध्यम से सुरक्षित कार्य व्यवहार को बढ़ावा दिया जा रहा है।