चूरू: दीपावली पर सुरक्षा के मद्देनजर सफेद घण्टाघर सहित शहर में बढ़ाई गई पुलिस गश्त, हथियारबंद QRT भी कर रही गश्त
Churu, Churu | Oct 27, 2024 दीपावली पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अलर्ट मोड पर है। यहां रविवार रात को सफेद घंटाघर के मुख्य बाजार सहित शहर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। हथियारबंद QRT के द्वारा भी गश्त की जा रही है। शहर के भीड़भाड़ वाले स्थान पर भी पुलिस के द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से त्योहारी सीजन में यह गश्त अब लगातार जारी रहेगी।