चूरू: NH-52 पर झंकार होटल के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में घायल बाइक सवार को हायर सेंटर किया गया रेफर
Churu, Churu | Oct 27, 2024 चूरू के नेशनल हाइवे 52 झंकार होटल के पास रविवार रात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घायल को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सको और नर्सिंग स्टाफ ने उसका उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।