चूरू: परमा चौधरी का RJS में प्रदेश में तीसरे स्थान पर चयन, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य ने जताई प्रसन्नता
Churu, Churu | Oct 27, 2024 राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू की छात्रा परमा चौधरी का तीसरी रैंक पर चयन हुआ है। चयन होने पर डॉक्टर परमा का उनके निवास पर अभिनंदन किया गया। इसी प्रकार चूरू की पूनम अग्रवाल का आर जे एस में चयन होने पर स्वागत किया गया। पूनम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व गुरुजनों को दिया।