प्रतापगढ़: प्रतापगढ दलोट जाने वाली 66.85 करोड़ की सीसी सड़क में उभरीं मौत की दरारें, लोगों में भारी आक्रोश
राजस्थान को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली प्रतापगढ़-अरनोद-दलोट-बड़ीसाखथली मुख्य सड़क अब लोगों के लिए खतरे का कारण बनती जा रही है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी यह सीसी सड़क जगह-जगह से दरक चुकी है। सड़क के बीच उभरी गहरी दरारें आए दिन हादसों का कारण बन रही हैं, जिससे लोगों में सार्वजनिक निर्माण विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस सड़क के मजबूतीकरण