चक्रधरपुर- मनोहरपुर मुख्य मार्ग के बेगुना मोड़ के पास गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल युवक को ईलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि अनिल होनहागा, असमान होनहागा और मानसिंह होनहागा एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मागे पर्व से लौट रहे थे।