Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की समीक्षा बैठक आयोजित निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने दिए गुणवत्ता पूर्ण कार्य के निर्देश @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #JanGanana2027 #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 13 जून। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों को लेकर शनिवार को गोगुंदा तहसील कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने गोगुंदा चार्ज के फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के साथ जनगणना कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा आगामी द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक को संबोधित करते हुए निदेशक मलिक ने कहा कि जनगणना 2027 देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवास तथा सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनगणना कार्य को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ संपादित करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान फील्ड स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निदेशक मलिक ने कार्मिकों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रगणक और सुपरवाइजर की भूमिका जनगणना की सफलता में महत्वपूर्ण है। गोगुंदा चार्ज का कार्य समय से पूर्व पूर्ण होने पर कार्मिकों को दी बधाई गोगुंदा चार्ज का प्रथम चरण का कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण होने पर निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने समस्त कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगामी द्वितीय चरण की तैयारियां अभी से प्रारंभ करने और निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे ने मेवाड़ी परंपरा के अनुसार निदेशक बिष्णु चरण मलिक का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर तहसीलदार एवं गोगुंदा चार्ज प्रभारी प्रवीण कुमार सैनी ने क्षेत्र में संचालित जनगणना कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे ने गोगुंदा क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों तथा जनगणना कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अनुभव साझा किए। बैठक में उप जिला जनगणना अधिकारी पुनीत शर्मा, मास्टर ट्रेनर पुलकेश शर्मा, तकनीकी ट्रेनर राहुल भारद्वाज, तहसीलदार गणेशलाल विजयवर्गीय, गोगुंदा जनगणना प्रभारी ललित पटेल सहित बड़ी संख्या में फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर, प्रगणक एवं जनगणना कार्य से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026

MORE NEWS

संभागीय आयुक्त ने किया ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
@followers @topfans News 24 Udaipur
#lecrozz #udaipur #viralpost #nonfollowers

उदयपुर, 13 जून। महाराणा प्रताप खेल गांव में राजस्थान लेक्रोज संघ, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर प्रशासन एवं वित्त पोषक राजस्थान माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएमएमएल) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का उदयपुर संभागीय आयुक्त एवं लेक्रोज खेल प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी ने अवलोकन किया।

संभागीय आयुक्त ने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल के प्रति पूर्ण समर्पण, अनुशासन और मेहनत के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के माध्यम से खिलाड़ी उच्चतम उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं तथा उदयपुर, जनजातीय क्षेत्र और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर सकते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहिए। शिविर में प्रशिक्षक नीरज बत्रा के निर्देशन में देश के कई प्रतिष्ठित खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें भारतीय महिला लेक्रोज टीम की कप्तान सुनीता मीणा, राजस्थान पुलिस लेक्रोज टीम के कप्तान मोहनलाल गमेती, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायणलाल गमेती, निशांत नागदा, प्रणय त्रिपाठी, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, डाली गमेती, विशाखा मेघवाल, यशिष्ठा बत्रा, यशोदा गमेती, रोशनी बोस तथा जानवी राठौड़ सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अंतर्गत स्थापित की जा रही भारत की पहली लेक्रोज अकादमी से संबंधित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के आवासीय प्रवास हेतु चित्रकूट नगर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहुउद्देशीय छात्रावास का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन अत्याधुनिक लेक्रोज मैदान का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उदयपुर को देश में लेक्रोज खेल का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। भारत की पहली समर्पित लेक्रोज अकादमी की स्थापना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। इससे खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्राप्त होंगे।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग अनिल शर्मा, मनमोहन सिंह, आशु महेश्वरी, संजीव शर्मा, खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, मधु शेखावत, नवरत्न पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

संभागीय आयुक्त ने किया ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह @followers @topfans News 24 Udaipur #lecrozz #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 13 जून। महाराणा प्रताप खेल गांव में राजस्थान लेक्रोज संघ, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर प्रशासन एवं वित्त पोषक राजस्थान माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएमएमएल) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन लेक्रोज प्रशिक्षण शिविर का उदयपुर संभागीय आयुक्त एवं लेक्रोज खेल प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी ने अवलोकन किया। संभागीय आयुक्त ने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल के प्रति पूर्ण समर्पण, अनुशासन और मेहनत के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के माध्यम से खिलाड़ी उच्चतम उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं तथा उदयपुर, जनजातीय क्षेत्र और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहिए। शिविर में प्रशिक्षक नीरज बत्रा के निर्देशन में देश के कई प्रतिष्ठित खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें भारतीय महिला लेक्रोज टीम की कप्तान सुनीता मीणा, राजस्थान पुलिस लेक्रोज टीम के कप्तान मोहनलाल गमेती, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायणलाल गमेती, निशांत नागदा, प्रणय त्रिपाठी, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, डाली गमेती, विशाखा मेघवाल, यशिष्ठा बत्रा, यशोदा गमेती, रोशनी बोस तथा जानवी राठौड़ सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अंतर्गत स्थापित की जा रही भारत की पहली लेक्रोज अकादमी से संबंधित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के आवासीय प्रवास हेतु चित्रकूट नगर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहुउद्देशीय छात्रावास का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन अत्याधुनिक लेक्रोज मैदान का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उदयपुर को देश में लेक्रोज खेल का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। भारत की पहली समर्पित लेक्रोज अकादमी की स्थापना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। इससे खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्राप्त होंगे। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग अनिल शर्मा, मनमोहन सिंह, आशु महेश्वरी, संजीव शर्मा, खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, मधु शेखावत, नवरत्न पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026

एडीजे राहुल चौधरी  ने किया उप कारागृह झाड़ोल का निरीक्षण
@followers @top fans News 24 Udaipur Rajasthan Police
#jail #udaipur #inspection #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 13 जून। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान मे अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशो के क्रम में एडीजे राहुल  चौधरी  द्वारा  उप कारागृह झाड़ोल  का औचक निरीक्षण किया गया।
एडीजे राहुल  चौधरी  ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बंदियों को निः शुल्क विधिक सहायता, चिकित्सा, भोजन, नाश्ते, मुलाकात, एस टी डी, पेयजल, शौचालय मुत्रालय की व्यवस्था के बारे भी जानकारी ली गई । बंदीजन की मुलभुत अवश्यकताओं के बारे मे जानकारी ली गई।

बालक-बालिका गृह का भी किया निरीक्षण
राजस्थान बाल कल्याण समिति द्वारा झाड़ोल क्षेत्र मे संचालित अनुदानित बालक बालिका गृह का भी निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान बालिका गृह में आवासित बलिकाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रशंसा की।

एडीजे राहुल चौधरी ने किया उप कारागृह झाड़ोल का निरीक्षण @followers @top fans News 24 Udaipur Rajasthan Police #jail #udaipur #inspection #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 13 जून। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान मे अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशो के क्रम में एडीजे राहुल चौधरी द्वारा उप कारागृह झाड़ोल का औचक निरीक्षण किया गया। एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बंदियों को निः शुल्क विधिक सहायता, चिकित्सा, भोजन, नाश्ते, मुलाकात, एस टी डी, पेयजल, शौचालय मुत्रालय की व्यवस्था के बारे भी जानकारी ली गई । बंदीजन की मुलभुत अवश्यकताओं के बारे मे जानकारी ली गई। बालक-बालिका गृह का भी किया निरीक्षण राजस्थान बाल कल्याण समिति द्वारा झाड़ोल क्षेत्र मे संचालित अनुदानित बालक बालिका गृह का भी निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान बालिका गृह में आवासित बलिकाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रशंसा की।

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026

शहरी सेवा शिविर दूसरा दिन।
दूसरे दिन भी शिविर में पहुंचे सैकड़ो शहर वासी, लंबित कार्य करवाकर हुए लाभान्वित।
निगम प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया शिविर का निरीक्षण।
@followers @top fans News 24 Udaipur 
#SevaShivir #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम उदयपुर द्वारा शनिवार को भी शहरी सेवा शिविर काआयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों  शहर वासियों ने निगम से संबंधित विभिन्न कार्यों को संपन्न करवाकर शिविर का लाभ लिया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर वासियों के निगम से संबंधित कार्य आसानी से संपन्न हो सके इस हेतु राज्य सरकार के निर्देश पर शहरी सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन भी सैकड़ो की संख्या में शहरवासी अपने कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु शिविर में पहुंचे और लंबित कार्य को संपूर्ण कर खुश हुए।
भवन अनुमति पाकर खुश हुए आवेदक।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन भी भवन अनुमति के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर अनुमति जारी की गई है। शनिवार को 3 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। कम समय में प्राप्त हुई अनुमति को लेकर आवेदकों ने निगम के साथ साथ राज्य के मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

149 स्थान हुए रोशन:
शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत शनिवार को शहर में 159 स्थान पर कई समय से रोशनी नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने की तुरंत पश्चात ही आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा द्वारा 149 स्थान पर रोशनी उपलब्ध करवाई है। जिससे शहर वासी लगने वाले कैंप में की गई कार्यवाही से लाभान्वित हुए हैं।

कई समय से अटके कार्य हुई पूरे :
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार को शहरी सेवा शिविर में शहर वासियों के जो कार्य लंबे समय से नगर निगम में लंबित चल रहे थे जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए संपन्न किए गए। शिविर में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 49 प्रमाण पत्र जारी किए गए है।भवन अनुमति निर्माण की 3 अनुमति त्वरित कार्यवाही कर जारी की गई, साथ ही नामांतरण के 8 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ सफाई सम्बन्धी समस्याओं के शिविर में जो आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी 30 आवेदको की समस्याओं का हाथों हाथ निदान कर दिया गया।

15 जुलाई तक निगम में ही आयोजित होगा शिविर:
निगम आयुक्त खन्ना के अनुसार 15 जुलाई तक लगातार निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसमें निगम की सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। शहर वासी अपने वंचित कार्य हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होवे जिससे उनके वंचित कार्य बिना किसी समस्या के संपन्न किए जा सके।

निगम प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया शिविर का निरीक्षण:
शनिवार के शिविर के दूसरे दिन निगम प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के साथ शिविर में पहुंचे, जहां उन्होंने शिविर में उपस्थित शहरवासियों से केम्प के महत्व के बारे में अवगत करवाया। प्रशासक ने निगम द्वारा उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए शिविर के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

शहरी सेवा शिविर दूसरा दिन। दूसरे दिन भी शिविर में पहुंचे सैकड़ो शहर वासी, लंबित कार्य करवाकर हुए लाभान्वित। निगम प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया शिविर का निरीक्षण। @followers @top fans News 24 Udaipur #SevaShivir #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम उदयपुर द्वारा शनिवार को भी शहरी सेवा शिविर काआयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों शहर वासियों ने निगम से संबंधित विभिन्न कार्यों को संपन्न करवाकर शिविर का लाभ लिया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर वासियों के निगम से संबंधित कार्य आसानी से संपन्न हो सके इस हेतु राज्य सरकार के निर्देश पर शहरी सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन भी सैकड़ो की संख्या में शहरवासी अपने कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु शिविर में पहुंचे और लंबित कार्य को संपूर्ण कर खुश हुए। भवन अनुमति पाकर खुश हुए आवेदक। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन भी भवन अनुमति के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर अनुमति जारी की गई है। शनिवार को 3 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। कम समय में प्राप्त हुई अनुमति को लेकर आवेदकों ने निगम के साथ साथ राज्य के मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है। 149 स्थान हुए रोशन: शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत शनिवार को शहर में 159 स्थान पर कई समय से रोशनी नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने की तुरंत पश्चात ही आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा द्वारा 149 स्थान पर रोशनी उपलब्ध करवाई है। जिससे शहर वासी लगने वाले कैंप में की गई कार्यवाही से लाभान्वित हुए हैं। कई समय से अटके कार्य हुई पूरे : नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार को शहरी सेवा शिविर में शहर वासियों के जो कार्य लंबे समय से नगर निगम में लंबित चल रहे थे जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए संपन्न किए गए। शिविर में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 49 प्रमाण पत्र जारी किए गए है।भवन अनुमति निर्माण की 3 अनुमति त्वरित कार्यवाही कर जारी की गई, साथ ही नामांतरण के 8 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ सफाई सम्बन्धी समस्याओं के शिविर में जो आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी 30 आवेदको की समस्याओं का हाथों हाथ निदान कर दिया गया। 15 जुलाई तक निगम में ही आयोजित होगा शिविर: निगम आयुक्त खन्ना के अनुसार 15 जुलाई तक लगातार निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसमें निगम की सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। शहर वासी अपने वंचित कार्य हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होवे जिससे उनके वंचित कार्य बिना किसी समस्या के संपन्न किए जा सके। निगम प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया शिविर का निरीक्षण: शनिवार के शिविर के दूसरे दिन निगम प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के साथ शिविर में पहुंचे, जहां उन्होंने शिविर में उपस्थित शहरवासियों से केम्प के महत्व के बारे में अवगत करवाया। प्रशासक ने निगम द्वारा उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए शिविर के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026

लिटिल चैंपियन 2026 तैराकी प्रतियोगिता आज, 150 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण
@followers @top fans News 24 Udaipur 
#swimming #swimmingcompetition #udaipur #nonfollowers #viralreelschallenge #viralpost #udaipur
उदयपुर। बच्चों में तैराकी खेल के प्रति रुचि विकसित करने तथा नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बालाजी तरणताल द्वारा आयोजित लिटिल चैंपियन 2026 तैराकी प्रतियोगिता आज (रविवार) को बालाजी तरणताल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

बालाजी तरणताल की डायरेक्टर डॉ. ऋषिका सुखवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर शहर के विभिन्न तरणतालों के साथ-साथ फतहसागर, पिछोला एवं अन्य जलाशयों में तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे एवं तैराक भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ना, उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना तथा तैराकी खेल को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए फ्लोटर, किक बोर्ड एवं फ्री-स्टाइल तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। फ्लोटर एवं किक बोर्ड वर्ग में 25 एवं 50 मीटर की स्पर्धाएं तथा फ्री-स्टाइल वर्ग में 25, 50 एवं 100 मीटर की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

प्रतियोगिता के लिए अंडर 6 वर्ष, 7 से 10 वर्ष, 11 से 14 वर्ष, 15 वर्ष से अधिक तथा सीनियर सिटीजन वर्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण सीनियर सिटीजन तैराकी रेस रहेगी, जिसमें वरिष्ठ तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

डॉ. सुखवाल ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में भारी उत्साह है। अब तक प्रतियोगिता के लिए 150 से अधिक प्रतिभागी पंजीकरण करवा चुके हैं, जिससे बड़ी संख्या में प्रतिस्पर्धी मुकाबलों की उम्मीद है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पारितोषिक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजन के दौरान शहर के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी, अभिभावक एवं तैराकी से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आज प्रातः 11:00 बजे से पूर्व बालाजी तरणताल पर रिपोर्टिंग एवं पंजीकरण करवाना होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

लिटिल चैंपियन 2026 तैराकी प्रतियोगिता आज, 150 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण @followers @top fans News 24 Udaipur #swimming #swimmingcompetition #udaipur #nonfollowers #viralreelschallenge #viralpost #udaipur उदयपुर। बच्चों में तैराकी खेल के प्रति रुचि विकसित करने तथा नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बालाजी तरणताल द्वारा आयोजित लिटिल चैंपियन 2026 तैराकी प्रतियोगिता आज (रविवार) को बालाजी तरणताल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बालाजी तरणताल की डायरेक्टर डॉ. ऋषिका सुखवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर शहर के विभिन्न तरणतालों के साथ-साथ फतहसागर, पिछोला एवं अन्य जलाशयों में तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे एवं तैराक भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ना, उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना तथा तैराकी खेल को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए फ्लोटर, किक बोर्ड एवं फ्री-स्टाइल तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। फ्लोटर एवं किक बोर्ड वर्ग में 25 एवं 50 मीटर की स्पर्धाएं तथा फ्री-स्टाइल वर्ग में 25, 50 एवं 100 मीटर की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के लिए अंडर 6 वर्ष, 7 से 10 वर्ष, 11 से 14 वर्ष, 15 वर्ष से अधिक तथा सीनियर सिटीजन वर्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण सीनियर सिटीजन तैराकी रेस रहेगी, जिसमें वरिष्ठ तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। डॉ. सुखवाल ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में भारी उत्साह है। अब तक प्रतियोगिता के लिए 150 से अधिक प्रतिभागी पंजीकरण करवा चुके हैं, जिससे बड़ी संख्या में प्रतिस्पर्धी मुकाबलों की उम्मीद है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पारितोषिक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजन के दौरान शहर के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी, अभिभावक एवं तैराकी से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आज प्रातः 11:00 बजे से पूर्व बालाजी तरणताल पर रिपोर्टिंग एवं पंजीकरण करवाना होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026