ऊंचाहार: अरखा गाँव में ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से कई घरों की बिजली ठप, टला बड़ा हादसा
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह हो रही बरसात के कारण अरखा गाँव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महुआ का भारी भरकम पेड़ पास में लगे ट्रांसफार्मर पर गिर गया, जिससे ट्रांसफार्मर भी पेड़ के साथ जमीदोंज हो गया, इस वजह से करीबन सौ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, ग्रामीणों ने मामले की जानकारी बिजली विभाग को दी है, गनीमत है कि कोई हादसा नहीं हुआ है।