पटना ग्रामीण: भीम संवाद को लेकर पटना में पोस्टर लगे, लोगों के ठहरने और खाने का भी प्रबंध
13 अप्रैल को जदयू के द्वारा बापू सभागार में भीम संवाद का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। वहीं शनिवार रात करीब 8:00 बजे एक तरफ जहां भीम संवाद को लेकर पटना की सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर देखने को मिले तो वही दूसरी ओर जो लोग बिहार के दूसरे जिलों से आ रहे हैं उनके ठहरने का भी प्रबंध किया गया है।