पटना ग्रामीण: NDA की बड़ी बैठक भाजपा कार्यालय में, PM मोदी बिहार आएंगे: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी आएंगे। इसे लेकर शनिवार को पटना के भाजपा कार्यालय में एनडीए नेताओं की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक खत्म होने के बाद शनिवार शाम करीब 4 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन को लेकर जानकारी दी।