पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, रीतलाल यादव के आवास पर छापेमारी पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर तेजस्वी यादव ने विधायक रीत लाल यादव के आवास पर हुई छापेमारी पर सवाल उठाया है। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर रीत लाल यादव के आवास से AK-47 या फिर AK-56 मिला है तो प्रशासन ने इसकी पुष्टि क्यों नहीं की।