पटना ग्रामीण: नवाब बहादुर रोड पर चेंबर की सफाई के दौरान मजदूर की हुई मौत
शनिवार की दोपहर 12:00 के करीब पटना सिटी के नवाब बहादुर रोड पर नगर निगम द्वारा चेम्बर की सफाई के लिए उतारे गए मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से हादसा हुआ। मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लग रहा है।