पीड़ित परिवार को सौंपी आर्थिक मदद
ग्रेटर नोएडा:- हल्दौनी गांव में 6 वर्षीय बच्ची
की दुष्कर्म करने के बाद हुई हत्या के मामले को संज्ञान लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा की गई पीड़ित परिवार को एक लाख रूपये की आर्थिक मदद को सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी एवं महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता द्वारा बुधवार को पीड़ित परिजनों को सौंपा गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि हल्दौनी गांव में 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुई दिल को झकझोर देने वाली घटना ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। आज उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है और अपराधियों के हौसले बढे हुए है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा महिलाओं का सम्मान करते हैं और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हैं उन्होंने महिलाओं के सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाये थे। इस मौके पर नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार की पीड़ा को संज्ञान ले आर्थिक मदद कर यह साबित किया है कि वह गरीब मजदूर अल्पसंख्यक महिलाओं के सच्चे हितेषी है। उत्तर प्रदेश में सरकार न होने के बावजूद भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पीड़ित परिवार की मदद करना एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष कुंवर नादिर अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुई है घटना ने पूरे समाज को कलंकित करने का काम किया है। इस घटना से उत्तर प्रदेश में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव,राहुल अवाना, यूनुस प्रधान, कपिल ननका , बबलू चौहान, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Sep 2, 2026