पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 02.09.2026 को "मिशन सहयोग" के अंतर्गत सर्विलांस सेल, सेन्ट्रल नोएडा पुलिस द्वारा सर्विलांस एवं सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 101 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹35 लाख है।*
*बरामद किये गये अधिकांश मोबाइल फोन भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो एवं बसों में यात्रा के दौरान अथवा सुबह-शाम टहलते समय कहीं गिर गए थे या छूट गए थे। इन सभी मोबाइल फोनों के संबंध में सेन्ट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सर्विलांस सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सीईआईआर पोर्टल की सहायता से इन मोबाइल फोनों का सफलतापूर्वक पता लगाकर बरामद किया गया तथा आज उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।*
*मोबाइल फोन प्राप्त कर सभी व्यक्तियों द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की सराहना की गयी।*
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Sep 2, 2026