सिकंदराराऊ: हैथा रघुनाथपुर के तत्कालीन ग्राम प्रधान को पुलिस ने हिरासत में लिया, पंचायत सचिव ने कराई थी रिपोर्ट दर्ज
हैंथा रघुनाथपुर के पंचायत सचिव शिव कुमार के द्वारा तत्कालीन ग्राम प्रधान के खिलाफ पंचायत घर के कंप्यूटर को अपने कब्जे में लेने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। सचिव का आरोप है की ग्राम प्रधान के द्वारा कंप्यूटर को कब्जे में लेने से ग्राम पंचायत के जरूरी कार्य बाधित हो रहे हैं। सचिव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद हसायन पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया है।