पीरो: अगियाँव बाजार में नव विवाहिता की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया उद्वेदन
Piro, Bhojpur | Dec 9, 2025 पीरो के अगियाँव बाजार में रविवार को एक नव विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों के द्वारा पैसे को लेकर गोली मारने का आरोप लगाया गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मंगलवार की सुबह 9:00 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया गया कि अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के मामले का उद्वेदन कर दिया गया है।