भभुआ: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में युवक को चिन्हित कर भेजा गया नोटिस, भाई को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ
Bhabua, Kaimur | Jul 3, 2025 सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट को लेकर युवक को चिन्हित कर नोटिस भेजा गया है। आज गुरुवार को भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि फेसबुक के सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया गया है। जिसका आवेदन भी थाने में दिया गया था। इस मामले का जांच किया गया तो भभुआ थाना क्षेत्र के सिलरी गांव निवासी आकाश कुमार बताया गया है।