कोरबा: रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लागू, खनिज विभाग ने कार्रवाई में 4 वाहन किए जब्त
Korba, Korba | Jun 11, 2026 जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए खनिज विभाग ने विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर गठित खनिज उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न रेत घाटों का औचक निरीक्षण कर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराया। गुरुवार सुबह 11 बजे निरीक्षण के दौरान जोगीपाली, तरदा, कुदुरमाल, कटबितला, भैंसामुड़ा, गितारी,