कांके: रांची एयरपोर्ट परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर का सीएम हेमंत सोरेन ने किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Apr 23, 2026 रांची एयरपोर्ट परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर का गुरुवार शाम करीब पांच बजे सीएम हेमंत सोरेन ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप समय पर पूरे हों और आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।