इस्लामनगर अलीगंज: जमुई व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता को थाने ले जाने के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर मड़वा मामले से जुड़ा वीडियो पोस्ट करने के आरोप में अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह को साइबर थाना ले जाने के विरोध में सोमवार को 4 बजे के बाद तक भी जिला विधिक संघ के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। वकीलों ने सोमवार को न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखते हुए साइबर थाना परिसर में कई घंटे धरना दिया। इससे न्यायिक कार्य प्रभावित रहा।