खानपुर: पनवाड़ क्षेत्र के बिशनखेड़ी गांव में मंदिर विवाद से तनाव, ग्रामीणों ने खानपुर कस्बे के सचिवालय में किया प्रदर्शन
पनवाड़ क्षेत्र के बिशनखेड़ी गांव में आज मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग मंदिर विवाद से पुजारी व ग्रामीणों में तनाव बढ़ गया जिसके चलते प्रशासन वह पुलिस जाप्ते ने मोके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने आज दोपहर सचिवालय में आकर जोरदार प्रदर्शन किया उपखंड अधिकारी ने दोनों पक्ष को सुनकर बताया की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी ।