मानपुर: सिगुड़ी मोड़ के पास ज्वालामुखी के जंगल में लापता बालक का रक्तरंजित शव मिला, हत्या की आशंका, मानपुर पुलिस जांच में जुटी
Manpur, Umaria | May 18, 2026 मानपुर नगर के सिगड़ी मोड़ के पास ज्वालामुखी के जंगल मे 15 वर्षीय लापता बालक मयंक चौधरी का शव रक्तरंजित और संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जिस पर प्रथम दृष्ट्या हत्या की आशंका जताई गई है।घटना की सूचना पर पहुंची थाना मानपुर पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए मानपुर अस्पताल लाई जहां से शव को जिला अस्पताल भेजा गया है।