पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज पूरबगांव प्रतापगढ़ में लगे पुलिस बल एवं ड्यूटी का सघन निरीक्षण किया गया।
🔸निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔸परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों की सुगम एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
#UPPolice