लेस्लीगंज: लेस्लीगंज के एकता घुटुआ जंगल में पाटन के युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, चप्पल और टैटू से हुई पहचान
पाटन थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी 26 वर्षीय पंकज उरांव का क्षत-विक्षत शव बुधवार को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एकता-घुटुआ जंगल से बरामद हुआ। पंकज 19 सितंबर से लापता था। शव का गला कटा हुआ था तथा चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। पुलिस के अनुसार,शव की पहचान परिजनों ने पैर की चप्पल, हाथ के टैटू और चांदी के ब्रेसलेट से की है। परिजनों ने बताया कि पंकज का पत्