बीना: बीना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा समेत ₹72 हजार से ज़्यादा का माल किया ज़ब्त
Bina, Sagar | Sep 9, 2026 पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर कुल 21 प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान 72 लीटर अवैध शराब, एक देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जप्त की गई है। जप्त माल की कुल कीमत करीब 72,480 रुपये बताई जा रही है।इस कार्रवाई में सबसे बड़ा खुलासा ललितपुर कनेक्शन को लेकर हुआ है। पुलिस ने मुख्तार पिता सुल्तान खान निवासी कालूखेड़ी को गिरफ्तार किया है।