कटनी नगर: 35 साल की सेवा के बाद ASI बाबू सिंह सेवानिवृत्त, कटनी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई
कटनी पुलिस में 35 वर्षों की दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाएं देने के बाद कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री बाबू सिंह अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।