कोरबा: भाजपा किसान मोर्चा के मंडल मंत्री पर जानलेवा हमला, पिटाई कर ₹60 हजार लूटे, नशे का विरोध करने पर दिया गया अंजाम
Korba, Korba | Jul 2, 2026 कोरबा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला कोरबा के भुलसीडीह गांव का है, जहां भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमला कर बेरहमी से पिटाई की गई। आरोपियों ने उनके शरीर पर कई जगह जख्म कर दिए और 60 हजार रुपये भी लूट लिए।