सांगानेर: जयपुर के मंहगौर गांव में 13 फीट लंबा अजगर देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
जयपुर के महंगौर गांव मे खेत से करीब 13 फीट लंबा अजगर निकलने का मामला सामने आया है। हालांकि की घटना मंगलवार की बताई जा रही है। वहीं जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश के खेत में अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वही रायसर रेंजर पंकज शर्मा के निर्देश पर रेस्क्यू किया।