गोरखपुर: मामी के तानों से नाराज भांजी बनी कातिल, गला रेतकर हत्या कर जेवर लेकर फरार, पुलिस ने 24 घंटे में भांजी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका की भांजी राधिका पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार 21 जून को जंगल बब्बन क्षेत्र में सड़क से करीब 150-200 मीटर अंदर एक 60 वर्षीय महिला का शव