गांगड़तलाई के जोगीवाड़ा चौराहा पर एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें मोटी टिंबी निवासी नटवर कटारा घायल हो गया। सूचना पर आसपास के दुकानदार व ग्रामीण पहुंचे और घायल को गांगड़तलाई सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दाहोद रेफर कर दिया।