अथमलगोला: अथमलगोला थानांतर्गत बख्तियारपुर लिंक स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिला
अथमलगोला थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर लिंक स्टेशन के समीप शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रेल किलोमीटर 495/3-5 के पास की है। सूचना मिलने पर बख्तियारपुर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। मृतक की उम्र करीब 55 से 65 वर्ष बताई गई है। वह सफेद फुल शर्ट और सफेद धोती/लुंगी पहने हुए था