थरथरी: चंडी में 5,743 छात्रों का जल्द बनाएं अपार आईडी, पढ़ाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : बीईओ
प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यशाला भवन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमित कुमार की अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर 12 बजे से प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में अपार आईडी निर्माण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। बीईओ ने बताया कि प्रखंड के 22,762 छात्रों में से 17,019 का अपार आईडी बन चुका है।