टीकमगढ़: जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का हुआ आयोजन, 60 से अधिक दिव्यांग लोगों के पंजीयन किए गए
शुक्रवार को टीकमगढ़ जिला में दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर जगदीश प्रजापति ने बताया कि लगभग 60 से अधिक दिव्यांगजनों के पंजीयन किए गए हैं। पनीर के बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा इसके बाद दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।