दतिया नगर: पुलिस ने हेलमेट के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई
शासन एवं कोर्ट द्वारा हेलमेट को लेकर नए सिरे से जारी किए गए आदेश के बाद पुलिस द्वारा बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. सोमवार की रात्रि यातायात पुलिस द्वारा दतिया नगर की सिविल लाइन झांसी चुंगी आदि स्थानों पर बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के चालान काटने की कार्यवाही की गई है ।