जतारा में ट्रक चालकों से वसूली का आरोप! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
टीकमगढ़ जिले के जतारा से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक पर ट्रक चालकों से कथित रूप से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है।
वीडियो में एक ट्रक चालक आरोप लगाते हुए कहता सुनाई देता है कि जतारा थाना क्षेत्र से वाहन निकलवाने के नाम पर उससे ₹1000 की "एंट्री फीस" मांगी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इसी तरह की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि कथित वसूली का विरोध करने पर कुछ ट्रक चालकों के साथ मारपीट की घटनाएं भी हुई हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इंडिया न्यूज़ टुडे इस वायरल वीडियो और उसमें किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।