Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image
image
image

आज 28 जून से शुरू हुआ जिलेव्यापी पल्स पोलियो अभियान जिला अस्पताल में एडीएम ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ जिलेभर के 0 से 5 वर्ष तक के 3 लाख 4 हजार 334 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा कलेक्टर के निर्देशन में 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी दवा ------- छतरपुर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ अपर कलेक्टर श्री विनय द्विवेदी ने जिला अस्पताल में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। इस दौरान एसडीएम श्री प्रशांत अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, तहसीलदार श्री पीयूष दीक्षित, डीपीएम श्री राजेंद्र खरे, श्रीमती दीप्ति जैन, श्री नीरज खरे, श्रीमती माया अहिरवार, श्री सत्यम तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा। इसके अलावा छत्रसाल चौराहे पर भी बूथ के माध्यम से पोलियो की दवा पिलाई गई और नागरिकों को अपने बच्चों को दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया गया। सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में 28 जून को बूथ के माध्यम से दवा पिलाई गई और 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी। उन्होंने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3 लाख 4 हजार 334 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 2,382 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे तथा 6,510 टीम सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान की निगरानी के लिए 244 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। वहीं, वैक्सीन भंडारण एवं वितरण के लिए जिले में 28 फोकल प्वाइंट बनाए गए हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आनंद चौरसिया ने बताया कि सभी विकासखंडों में माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है तथा अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिले वासियों से अपील की गई है कि अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार। @cmmadhyapradesh @jansamparkmp @healthminmp #PolioMuktBharat #SwasthBharat #HealthForAll