दुमका के एक गांव में निकला भालू, वन विभाग ने लिया कब्जे में
• दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के मंझलाडीह गांव में शुक्रवार को एक भालू के विचरण करने की सूचना से ग्रामीणों में उत्सुकता के साथ दहशत का माहौल बन गया।
• ग्रामीणों ने भालू को गांव के आसपास देखा, जिसके बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा होने लगी और लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।
• सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा के फॉरेस्ट ऑफिसर तारिणी मंडल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए भालू को अपने कब्जे में लिया।
• फिलहाल भालू को दुमका वन प्रमंडल परिसर में सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
#Dumka #Shikaripara #Bear #ForestDepartment #Wildlife #Jharkhand #DumkaNews #WildlifeRescue #ForestOfficer #NatureNews